एक के बाद एक ब्रिटेन सरकार के बदल गए कई मंत्री, डेविड कैमरून की वापसी, जेम्स क्लेवरली को मिली बड़ी जिम्मेदारी

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 13, 2023, 09:36 PM IST

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने सोमवार को भारतीय मूल की अपनी गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन को बर्खास्त कर दिया। सुनक ने यह कदम मेट्रोपॉलिटन पुलिस को निशाना बनाने वाला एक विवादास्पद लेख प्रधानमंत्री की अनुमति के बिना एक अखबार में प्रकाशित होने के कुछ दिन बाद उठाया है।

सोमवार को ब्रिटेन की सरकार में कई फेरबदल हुए। देखते ही देखते सरकार के कई मंत्री बदल गए। एक पूर्व पीएम की सरकार में मंत्री के रूप में वापसी हो गई। सबसे पहले खबर आई कि ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने भारतीय मूल की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन को बर्खास्त कर दिया है। फिर खबर आई कि ब्रिटेन के पूर्व पीएम डेविड कैमरून की सरकार में वापसी हो गई है।

david cameron rishi sunak

ब्रिटेन के पूर्व पीएम डेविड कैमरून और वर्तमान पीएम ऋषि सुनक

End of Feed