रुक-रुककर दक्षिणी लेबनान पर बरस रहा आसमानी कहर! इजरायली हमलों में 10 की मौत

Israel Lebanon Conflict: दक्षिणी लेबनान में शुक्रवार को इजराइली हवाई हमलों में 10 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, मृतकों में एक सीरियाई बच्ची और अल-रिसाला स्काउट्स एसोसिएशन के दो पैरामेडिक शामिल हैं।

Israel Lebanon Conflict: दक्षिणी लेबनान में हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला शुक्रवार को सामने आया, जब इजराइली हवाई हमलों में 10 लोगों की मौत हो गई। इजरायल-हिजबुल्ला युद्ध में अमेरिका की मध्यस्थता से हुए युद्धविराम के बावजूद दोनों पक्षों के बीच लगभग रोजाना हमले जारी हैं।

Southern Lebanon

इजरायल ने दक्षिणी लेबनान पर फिर बरपाया कहर (फाइल फोटो)

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पहला हमला हनौइयेह गांव पर हुआ, जिसमें हिजबुल्ला से जुड़ी 'इस्लामिक हेल्थ एसोसिएशन' के लिए काम कर रहे चार कर्मी मारे गए और एक चिकित्साकर्मी समेत दो अन्य लोग घायल हो गए। शुक्रवार सुबह तटीय ताइरे प्रांत के देइर कनौन अल नहर गांव पर हुए एक अन्य हमले में छह लोगों की मौत हो गई।

End of Feed