पाकिस्तान से लौट रहे अफगान शरणार्थियों का ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त; 18 लोगों की मौत, 35 अन्य घायल

Afghan Refugee Truck Accident: पूर्वी अफगानिस्तान में शनिवार को पड़ोसी देश पाकिस्तान से लौट रहे अफगान शरणार्थियों से भरा एक ट्रक राजमार्ग पर पलट गया। इस हादसे में कम से कम 18 लोगों की जान चली गई।

Afghan Refugee Truck Accident: पूर्वी अफगानिस्तान में शनिवार को पड़ोसी देश पाकिस्तान से लौट रहे अफगान शरणार्थियों से भरा एक ट्रक राजमार्ग पर पलट गया। इस हादसे में कम से कम 18 लोगों की जान चली गई और 35 अन्य घायल हो गए। हताहतों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं।

Afghan Refugee Truck Accident

अफगान शरणार्थियों का ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त (फाइल फोटो)

कहां हुआ हादसा?

यह हादसा लगमान प्रांत में काबुल और नंगरहार प्रांत को जोड़ने वाले मुख्य राजमार्ग पर हुआ। लगमान प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता अब्दुल मलिक नियाज़ई के अनुसार, दुर्घटना उस समय हुई जब शरणार्थियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में जान गंवाने वालों में 10 बच्चे और 5 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, घायलों को तत्काल उपचार के लिए नंगरहार के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

End of Feed