Sri Lanka: सौ फीट गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 21 की मौत, 30 घायल

रविवार को श्रीलंका में एक सवारियों से भरी बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 21 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है और लगभग 30 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में कुल 75 लोग सवार थे, जिनको लेकर ये कुरुनेगाला शहर जा रही थी।

Colombo: रविवार को श्रीलंका में एक भीषण दुर्घटना हुई। सेंट्रल प्रोविंस प्रांत स्थित कोटमाले क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा सवारियों से भरे एक बस के खाई में गिर जाने से हुआ। पुलिस ने इस दुर्घटना की जानकारी साझा की है।

srilanka bus accident

श्रीलंका में खाई में फिसली सवारियों से भरी बस (सांकेतिक तस्वीर)

कैसे हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा सेंट्रल प्रोविंस प्रांत के कोटमाले क्षेत्र में हुआ, जब बस एक पहाड़ी रास्ते पर बाएं की ओर मुड़ने की कोशिश कर रही थी। इस कोशिश के दौरान बस फिसल गई और लगभग सौ फीट गहरे खाई में गिर गई। राज्य परिवहन निकाय की इस बस में 75 लोग सवार थे। जिनको लेकर ये दक्षिणी तीर्थस्थल कटारगामा से उत्तर-पश्चिमी शहर कुरुनेगाला लेकर जा रही थी।

End of Feed