दुनिया

Cyclone Alfred: ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर आया चक्रवात हुआ कमजोर, भारी बारिश का अलर्ट; एक की मौत, कई घायल

Tropical Cyclone Alfred: ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर आया उष्णकटिबंधीय चक्रवात 'अल्फ्रेड' शनिवार को कमजोर पड़ गया। इस दौरान 63 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाएं चल रही हैं। अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि ऑस्ट्रेलियाई पूर्वी तट के एक क्षेत्र में कई दिनों तक बारिश जारी रहेगी जिसकी वजह से बाढ़ का खतरा बना हुआ है।

Image

चक्रवात 'अल्फ्रेड'

Photo : AP

Tropical Cyclone Alfred: ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर आया उष्णकटिबंधीय चक्रवात 'अल्फ्रेड' शनिवार को कमजोर पड़ गया। इस दौरान 63 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाएं चल रही हैं और तूफान कई घंटों तक ब्रिस्बेन तट पर लगभग स्थिर रहा। इस तूफान के चलते भारी बारिश होने की संभावना है।

अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि ऑस्ट्रेलियाई पूर्वी तट के एक क्षेत्र में कई दिनों तक बारिश जारी रहेगी जिसकी वजह से बाढ़ का खतरा बना हुआ है। भले ही यह 51 वर्षों में अपने पहले उष्णकटिबंधीय चक्रवात की विनाशकारी हवाओं से बच गया हो, पर इसकी वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

चक्रवात कमजोर पड़ा

उष्णकटिबंधीय चक्रवात अल्फ्रेड को 1974 के बाद से ऑस्ट्रेलिया के शहर ब्रिस्बेन के पास ऑस्ट्रेलियाई तट को पार करने वाला पहला चक्रवात बनने की उम्मीद थी, लेकिन शनिवार को यह कमजोर होकर उष्णकटिबंधीय निम्न स्तर पर पहुंच गया।

बाढ़ का खतरा

मौसम विज्ञान ब्यूरो के प्रबंधक मैट कोलोपी ने कहा कि आने वाले दिनों में चक्रवात ऑस्ट्रेलियाई जमीन को पार कर पश्चिम की ओर बढ़ सकता है जिससे भारी बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया, ''भारी से तेज बारिश का खतरा बना हुआ है जिसकी वजह से अचानक बाढ़ आने का खतरा सता रहा है और नदियों का जलस्तर बढ़ने की संभावना है। क्वींसलैंड के उष्णकटिबंधीय उत्तर में चक्रवात आना आम बात है, लेकिन न्यू साउथ वेल्स राज्य की सीमा से लगे घनी आबादी वाले दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में ये दुर्लभ हैं।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article