PoK में पाकिस्तानी सेना का Mi-17 हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, क्रू समेत सभी सैन्यकर्मियों की हुई मौत

Pakistan Army Helicopter Crashed: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में पाकिस्तानी सेना का Mi-17 हेलीकॉप्टर बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि हादसा मुजफ्फराबाद के पास दोपहर लगभग 1:45 बजे हुआ।

Pakistan Army Helicopter Crashed: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में पाकिस्तानी सेना का Mi-17 हेलीकॉप्टर बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि हादसा मुजफ्फराबाद के पास दोपहर लगभग 1:45 बजे हुआ। इस हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी की मौत हो गई।

Mi-17 Helicopter

पाकिस्तान सेना का हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त (प्रतीकात्मक तस्वीर)

क्या पुल से टकराया हेलीकॉप्टर?

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सुबह से ही पाकिस्तानी सेना के हेलीकॉप्टर क्षेत्र में निगरानी के लिए उड़ान भर रहे थे और शौकत लाइन नीलम ग्राउंड में उतर रहे थे। सूत्रों के अनुसार, लैंडिंग के दौरान एक हेलीकॉप्टर साहिली सरकार दरगाह के सामने नीलम नदी पर बने एक पुल से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा 'इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस' (ISPR) ने एक बयान में कहा, ''इस हादसे में कोई भी जीवित नहीं बच पाया।''

End of Feed