जापान की सत्तारूढ़ पार्टी के मुख्यालय पर हमलावर ने फेंके बम, मची अफरातफरी

Japan: जापान की सत्तारूढ़ पार्टी के मुख्यालय में शनिवार को एक व्यक्ति ने कई बम फेंके और प्रधानमंत्री आवास की दीवार में अपनी कार से टक्कर मार दी। इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार किया है। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि हमलावर ने ऐसा क्यों किया।

KEY HIGHLIGHTS
  • PM आवास की दीवार में कार से मारी टक्कर।
  • संदिग्ध हमलावर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
  • किसी के हताहत होने की खबर नहीं।

Japan: जापान की सत्तारूढ़ पार्टी के मुख्यालय में शनिवार को एक व्यक्ति ने कई बम फेंके और प्रधानमंत्री आवास की दीवार में अपनी कार से टक्कर मार दी। तोक्यो पुलिस के मुताबिक, इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

Japan Party Office Attacked

जापान पुलिस

संदिग्ध हमलावर की हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने बताया कि संदिग्ध हमलावर की पहचान 49 वर्षीय अत्सुनोबु उसुदा के रूप में की गई है और उसे सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने हालांकि स्पष्ट किया कि बाद में उस पर अतिरिक्त आरोप भी जोड़े जा सकते हैं।

End of Feed