दुनिया

Israel-Hezbollah War: हमास चीफ सिनवार की मौत पर तिलमिलाया हिजबुल्लाह, इजरायल के खिलाफ जंग का किया ऐलान; भड़की प्रतिरोध की ज्वाला

Israel-Hezbollah War: हमास के चीफ याह्या सिनवार की मौत के बाद आतंकी संगठन हिजबुल्लाह का बयान सामने आया है। हिजबुल्लाह ने कहा कि इजरायल के खिलाफ जंग का नया चरण शुरू होगा।

Image

इजरायल के खिलाफ हिजबुल्लाह का आर-पार का ऐलान

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • हमास के चीफ याह्या सिनवार की गाजा में हत्या
  • हिजबुल्लाह ने इजरायल के खिलाफ किया युद्ध का ऐलान
  • फिलिस्तीन की मुक्ति की दिशा में मिशन बढ़ाएगा हिजबुल्लाह

Israel-Hezbollah War: याह्या सिनवार की इजरायली सेना द्वारा हत्या के बाद यूएन में ईरान के मिशन ने हमास लीडर को 'रोल मॉडल' बताया। वहीं हिजबुल्लाह ने इजरायल के खिलाफ युद्ध के 'एक नए और उग्र चरण में प्रवेश' का ऐलान किया। मिशन ने सिनवार के अंतिम क्षणों की ड्रोन फुटेज से ली गई एक स्टिल इमेज शेयर की और सिनवार की तुलना इराकी तानाशाह सद्दाम हुसैन से की। सद्दाम, ईरान का पुराना दुश्मन था और जिसे अमेरिकी सैनिकों ने 2003 में पकड़ लिया था और बाद में उसे फांसी की सजा दी गई। मिशन ने एक्स पर कहा, "जब अमेरिकी सेना ने सद्दाम हुसैन को भूमिगत गड्ढे से बाहर निकाला, तो उसने हथियारबंद होने के बावजूद उनसे विनती की कि उसे न मारा जाए। जो लोग सद्दाम को प्रतिरोध का मॉडल मानते थे, वे अंततः टूट गए।

सिनवार को बताया शहीद

मिशन ने पोस्ट में कहा कि जब मुसलमान शहीद सिनवार को युद्ध के मैदान में खड़े हुए देखेंगे - युद्ध की पोशाक में और खुले में, दुश्मन का सामना करते हुए - तो प्रतिरोध की भावना मजबूत होगी मिशन ने कहा कि वह उन युवाओं और बच्चों के लिए आदर्श बनेगा जो फिलिस्तीन की मुक्ति की दिशा में उसके मिशन को आगे बढ़ाएंगे। जब तक कब्जा और हमला जारी है, तब तक प्रतिरोध जारी रहेगा, क्योंकि शहीद हमेशा जीवित और प्रेरणा का स्रोत रहेगा। मिशन ने सिनवार की जो तस्वीर शेयर की वो मौत से चंद सेकेंड्स पहले की है। तस्वीर में सिनवार सोफे पर बैठा हुआ है, उसका एक हाथ घायल है और सिर पर कपड़ा बंधा हुआ है जिससे उसका मुंह भी ढका है। बता दें आईडीएफ ने गुरुवार रात को घायल सिनवार के अंतिम समय की ड्रोन फुटेज जारी की।

युद्ध के एक नये चरण का ऐलान

वहीं, लेबनान के हिजबुल्लाह ने कहा कि वह इजरायल के खिलाफ अपने युद्ध में एक नया चरण शुरू कर रहा है, उसने कहा कि उसने सैनिकों को निशाना बनाने के लिए सटीक-निर्देशित मिसाइलों का इस्तेमाल किया। बुधवार देर रात एक बयान में ईरान ने 'इजरायली दुश्मन के साथ टकराव में एक नए और उग्र चरण' की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सटीक-निर्देशित मिसाइलों का पहली बार इस्तेमाल किया जा रहा है। इजरायल का आरोप है कि सिनवार पिछले साल हुए 7 अक्टबूर के हमले का मास्टरमाइंड था। इस हमले में 1200 लोगों की मौत हुई थी जबकि 250 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया गया था। सिनवार को 16 अक्टूबर को इजरायली सेना ने मार गिराया। इजरायल ने गुरुवार हमास लीडर की मौत की आधिकारिक रूप से घोषणा की।

यहूदी राष्ट्र ने हमास के खिलाफ युद्ध का किया ऐलान

इस हमले के बाद यहूदी राष्ट्र ने हमास के खिलाफ युद्ध का ऐलान कर दिया और फिलिस्तनी ग्रुप के कंट्रोल वाले गाजा पट्टी पर हमले शुरू कर दिए। इजरायल के सैनिक अभियान ने गाजा में भारी तबाही मचाई है। अलजजीरा की शुक्रवार की रिपोर्ट के मुताबिक 7 अक्टूबर 2023 से अब तक गाजा में इजरायली हमलों में कम से कम 42,438 लोग मारे गए हैं और 99,246 घायल हुए हैं। ईरान हमास और लेबनान का समर्थन देता आया है।

(इनपुट-भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article