Maldives News:'10 मई के बाद सादे कपड़ों में भी नहीं रहेंगे भारतीय सैनिक', मुइज्जू ने फिर दिखाए तेवर

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 5, 2024, 04:58 PM IST

Indian troops in Maldives:चीन के साथ हुए सैन्य समझौतों के बीच मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू (Mohammad Muizzu) ने भारतीय सेना को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है।

Indian troops in Maldives:भारत विरोधी बयानबाजी तेज करते हुए मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू (Mohammad Muizzu) ने कहा कि उनके देश में 10 मई के बाद एक भी भारतीय सैन्य कर्मी (Indian troops) मौजूद नहीं रहेगा , यहां तक कि सादे कपड़ों में भी नहीं। मीडिया में आयी एक खबर में मंगलवार को यह जानकारी दी गयी। मुइज्जू का यह बयान तब आया है जब एक सप्ताह से भी कम समय पहले भारत की असैन्य टीम मालदीव में एक उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर का संचालन करने वाले सैन्यकर्मियों की जगह लेने वहां पहुंची थी। मुइज्जू ने अपने देश से भारतीय सैन्यकर्मियों के पहले समूह की वापसी के लिए 10 मार्च की समयसीमा तय की थी।

indian troops in maldives

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू

एक समाचार पोर्टल 'एडीशन डॉट एमवी' ने बताया कि उन्होंने बा द्वीप के इधाफुशी आवासीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय सैनिकों को देश से बाहर निकालने में उनकी सरकार की सफलता के कारण झूठी अफवाहें फैला रहे लोग स्थिति को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं। पोर्टल ने चीन समर्थक माने जाने वाले मुइज्जू के हवाले से कहा, 'यह कहना कि ये लोग (भारतीय सेना) देश छोड़कर जा नहीं रहे हैं, वे सादे कपड़े पहनकर अपनी वर्दी बदलने के बाद वापस लौट रहे हैं। हमें ऐसे विचार नहीं लाने चाहिए जो हमारे दिलों में संदेह पैदा करें और झूठ फैलाएं।'

End of Feed