दुनिया

मालदीव में इजराइली नागरिकों की एंट्री बंद! काननू में होगा संसोधन

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 2, 2024, 10:51 PM IST

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू कार्यालय में एक आपातकालीन प्रेस वार्ता में गृह मंत्री अली इहुसन ने इस फैसले की घोषणा की।

Image

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू

Photo : PTI

मालदीव सरकार ने इजराइली पासपोर्ट धारकों को हिंद महासागर द्वीपसमूह में प्रवेश करने से प्रतिबंधित करने के लिए कानूनों में संशोधन करने का रविवार को फैसला किया। यह फैसला गाजा पर इजराइली सेना द्वारा किए गए हमलों को लेकर मालदीव में बढ़ते जनाक्रोश के बीच लिया गया है।

कानून में होगा संसोधन

समाचार पोर्टल सन.एमवी की खबर के अनुसार, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू कार्यालय में एक आपातकालीन प्रेस वार्ता में गृह मंत्री अली इहुसन ने इस फैसले की घोषणा की। उन्होंने कहा, ‘‘मंत्रिमंडल ने इजराइली पासपोर्ट पर मालदीव में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के लिए आवश्यक कानूनी संशोधन जल्द से जल्द करने का आज फैसला किया।’’

इजराइल से आते हैं काफी पर्यटक

समाचार पोर्टल ने कहा कि मंत्रिमंडल ने इस प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए मंत्रियों की एक विशेष समिति गठित की है। मालदीव में हर साल दस लाख से अधिक पर्यटक आते हैं। इसमें इजराइल से लगभग 15,000 पर्यटक शामिल हैं।

फलस्तीन से दोस्ती

मंत्रिमंडल ने उन क्षेत्रों की पहचान करने के लिए एक विशेष दूत नियुक्त करने का भी फैसला किया है, जिनमें फलस्तीन को मालदीव से सहायता की आवश्यकता है।

End of Article