महाराष्ट्र के सियासी घराने की बेटी नीला विखे पाटिल चुनी गईं स्वीडिश सांसद, दादाजी से जुड़े पुराने दिनों को किया याद

नीला विखे पाटिल की जड़ें महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले और राज्य के सबसे प्रभावशाली राजनीतिक और सहकारिता घरानों में से एक से जुड़ी हुई हैं। वे प्रमुख शिक्षाविद और इंटरनेशनल स्कूल असोसिएशन के चेयरमैन अशोक विखे पाटिल की बेटी हैं।

Nila Vikhe Patil-महाराष्ट्र के प्रतिष्ठित विखे पाटिल परिवार से ताल्लुक रखने वाली 41 वर्षीय नीला विखे पाटिल (Nila Vikhe Patil) ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में भारत का नाम रोशन किया है। नीला स्वीडन की राष्ट्रीय संसद (रिक्सडाग - Riksdag) के लिए सांसद चुनी गई हैं। उन्होंने राजधानी स्टॉकहोम सिटी सीट से ग्रीन पार्टी (Green Party) के टिकट पर यह ऐतिहासिक जीत हासिल की है। 13 सितंबर को स्वीडन में हुए आम चुनावों के नतीजों के बाद नीला विखे पाटिल को स्वीडिश संसद की 349 सीटों में से स्टॉकहोम का प्रतिनिधित्व करने का जनादेश मिला है।

NIla vikhe

नीला विखे पाटिल (Photo: LinkedIn)

महाराष्ट्र के दिग्गज राजनीतिक परिवार से नाता

नीला विखे पाटिल की जड़ें महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले और राज्य के सबसे प्रभावशाली राजनीतिक और सहकारिता घरानों में से एक से जुड़ी हुई हैं। वे प्रमुख शिक्षाविद और इंटरनेशनल स्कूल असोसिएशन के चेयरमैन अशोक विखे पाटिल की बेटी हैं। वे महाराष्ट्र सरकार में वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल की भतीजी हैं। वे भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. बालासाहेब विखे पाटिल की पोती हैं। वे एशिया की पहली सफल सहकारी चीनी मिल के संस्थापक और पद्म श्री से सम्मानित विठ्ठलराव विखे पाटिल की परपोती हैं।

End of Feed