दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में 6.9 तीव्रता का भूकंप, घरों से बाहर निकले लीमा के लोग, नुकसान की आशंका

USGS के अनुसार भूकंप की तीव्रता शुरुआती आकलन में 6.9 दर्ज की गई। इसका केंद्र पास्को प्रांत के सेरो दे पास्को शहर से करीब 36 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था। भूकंप धरती के भीतर लगभग 142 किलोमीटर की मध्यम गहराई पर आया।

Peru Earthquake: दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में भूकंप के तीव्र झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.9 मापी गई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार भूकंप के झटके शुक्रवार शाम स्थानीय समय के अनुसार 7:09 बजे महसूस किए गए जिसके बाद राजधानी लीमा समेत कई इलाकों में लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए।

earthquake

पेरू में भूकंप।

142 किलोमीटर की मध्यम गहराई पर आया भूकंप

USGS के अनुसार भूकंप की तीव्रता शुरुआती आकलन में 6.9 दर्ज की गई। इसका केंद्र पास्को प्रांत के सेरो दे पास्को शहर से करीब 36 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था। भूकंप धरती के भीतर लगभग 142 किलोमीटर की मध्यम गहराई पर आया। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने इसकी तीव्रता 6.8 बताई, जबकि नागरिक भूकंप-मापी नेटवर्क रास्पबेरी शेक ने इसे 6.5 दर्ज किया। अलग-अलग एजेंसियों के आंकड़ों में अंतर इसलिए है कि शुरुआती डेटा की समीक्षा के बाद तीव्रता, केंद्र और गहराई में संशोधन किया जा सकता है।

End of Feed