उत्तरी जापान में आया 6.1 तीव्रता का भूकंप, जानमाल के नुकसान की खबर नहीं

क्योटो न्यूज के अनुसार, देश ने अभी तक भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की है। अभी तक किसी बड़े नुकसान या हताहत की तत्काल पुष्टि नहीं हुई है।

Earthquake strikes Japan: जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने X पर एक पोस्ट में बताया कि सोमवार तड़के जापान के होक्काइडो क्षेत्र में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। एजेंसी के अनुसार, भूकंप सुबह 05:24 बजे (भारतीय मानक समय 01:54 बजे) आया, जिसकी तीव्रता मध्य टोकाची क्षेत्र में "5+" दर्ज की गई। अधिकारियों ने इसी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में तीव्रता "5-" दर्ज की। जेएमए ने निवासियों से आगे की जानकारी और संभावित आफ्टरशॉक्स के लिए सतर्क रहने का आग्रह किया। एजेंसी ने कहा, प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोग घबराएं नहीं, और तेज झटके महसूस कर रहे क्षेत्रों के लोगों को शांत रहने की सलाह दी।

Japan earthquake

जापान में फिर आया भूकंप (File photo)

भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की

क्योटो न्यूज के अनुसार, देश ने अभी तक भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की है। अभी तक किसी बड़े नुकसान या हताहत की तत्काल पुष्टि नहीं हुई है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। यह घटना 20 अप्रैल को पूर्वोत्तर और उत्तरी जापान में आए 7.5 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के कुछ दिनों बाद घटी है, जिसके लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी। देश की मौसम एजेंसी ने यह जानकारी दी।

End of Feed