दुनिया

254 यात्रियों के बीच एक टॉयलेट और खाने की व्यवस्था भी नहीं... तुर्किये में फंसे कई भारतीय; विमान की हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

Virgin Atlantic Flight Emergency Landing: लंदन से मुंबई आ रहे वर्जिन अटलांटिक विमान की तुर्किये के दियारबाकिर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई जिसकी वजह से कई भारतीय सहित 250 से ज्यादा यात्री एयरपोर्ट में ही 30 घंटे से अधिक समय से फंसे हुए हैं। इस मामले को लेकर वर्जिन अटलांटिक एयरलाइंस ने सफाई दी।

Image

वर्जिन अटलांटिक विमान

Photo : iStock

Virgin Atlantic Flight Emergency Landing: लंदन से मुंबई आ रहे वर्जिन अटलांटिक विमान की तुर्किये के दियारबाकिर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई जिसकी वजह से कई भारतीय सहित 250 से ज्यादा यात्री एयरपोर्ट में ही 30 घंटे से अधिक समय से फंसे हुए हैं।

क्या है पूरा मामला?

उड़ान संख्या VS358 ने 2 अप्रैल को स्थानीय समयानुसार सुबह 11:40 बजे लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से उड़ान भरी जिसे 3 अप्रैल को 1:40 बजे मुंबई में लैंड करना था, लेकिन एक यात्री की तबियत बिगड़ने के बाद विमान की स्थानीय समयानुसार करीब शाम 7 बजे दियारबाकिर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

यात्रियों के पास नहीं है खाना!

आम आदमी पार्टी (AAP) नेता प्रीति मेनन ने सरकार से मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। यात्रियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपनी आपबीती साझा की। उन्होंने कहा कि 24 घंटे से ज्यादा समय गुजर गया, लेकिन एयरलाइन का एक भी प्रतिनिधि यात्रियों से नहीं मिला। उनके पास खाने की कमी, 275 यात्रियों के बीच एक टॉयलेट है और फोन की बैटरी भी समाप्त हो रही है... यात्रियों में बच्चे, गर्भवती महिलाएं, शुगर पेसेंट और बुजुर्ग भी शामिल हैं।

वर्जिन अटलांटिक एयरलाइंस ने दी सफाई

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, वर्जिन अटलांटिक एयरलाइंस ने कहा कि अगर उड़ान की मंजूरी नहीं मिलती है तो हम यात्रियों को तुर्किये के किसी दूसरे एयरपोर्ट में वैकल्पिक विमान की व्यवस्था करेंगे। ऐसे में यात्रियों को बस से वैकल्पिक एयरपोर्ट भेजने की योजना बना रहे हैं। इस बीच, यात्रियों को तुर्किये में रात भर होटल में रुकने और जलपान की सुविधा मुहैया कराई जा रही है, जबकि हम समाधान की दिशा में काम कर रहे हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article