कनाडा चुनाव Update: मार्क कार्नी का पीएम बनना तय, फिर संभालेंगे देश की कमान, लिबरल पार्टी ने रचा इतिहास

मार्क कार्नी ने जस्टिन ट्रूडो से पदभार संभाला था, जिन्होंने अपने कार्यकाल के अंत में अपनी पार्टी द्वारा उन पर विश्वास खो देने के बाद इस्तीफा दे दिया था।

Canada Election: प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की लिबरल पार्टी कनाडा के संघीय चुनाव में जीत हासिल करने की ओर बढ़ रही है। कार्नी का प्रधानमंत्री बनना तय नजर आ रहा है। कनाडाई ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन ने कहा कि लिबरल्स संसद की 343 सीटों में से कंजरवेटिव्स से अधिक सीटें जीत रही है। हालांकि, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि लिबरल्स को पूर्ण बहुमत मिलेगा या नहीं, या सरकार बनाने के लिए किसी की मदद लेनी पड़ेगी।

Mark carney

ट्रंप के बयानों ने जिताया

लिबरल तब तक करारी हार की ओर बढ़ रहे थे, जब तक कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कनाडा की अर्थव्यवस्था पर हमला करना और इसकी संप्रभुता को खतरे में डालना शुरू नहीं कर दिया था। ट्रंप ने कहा था कि कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बन जाना चाहिए। ट्रंप के बयानों ने कनाडाई लोगों को गुस्से से भर दिया और राष्ट्रवाद में उछाल ला दिया। इससे लिबरल्स को चुनाव की कहानी को पलटने और सत्ता में लगातार चौथी बार जीतने में मदद मिली।

End of Feed