पाकिस्तान में LeT के एक और टॉप कमांडर का काम तमाम; आतंकी यूसुफ अफरीदी को हमलावरों ने गोलियों से भूना

Sheikh Yusuf Afridi: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना लांडी कोटाल इलाके में हुई, जहां अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया।

Sheikh Yusuf Afridi: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में लश्कर-ए-तैयबा (LeT commander killed) से जुड़े एक बड़े कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना 26 अप्रैल 2026 को लांडी कोटाल इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने उसे अचानक निशाना बनाया और कई गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है। हालांकि, अभी तक किसी भी संगठन ने इस हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Sheikh Yusuf Afridi

अज्ञात हमलावरों ने कमांडर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की

पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाकों पहले भी हो चुकी इस तरह की घटनाएं

शेख यूसुफ अफरीदी को जखा खेल कबीले से जुड़ा बताया जाता था। वह लंबे समय से इस क्षेत्र में सक्रिय था और उसे लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े नेटवर्क से भी जोड़ा जाता था। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि उसके संबंध अन्य कट्टरपंथी संगठनों से भी रहे हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस तरह की घटनाएं पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में पहले भी होती रही हैं, जहां अलग-अलग गुटों के बीच तनाव और आपसी संघर्ष की स्थिति बनी रहती है।

End of Feed