अमेरिका से बातचीत में हमारे देश को मोलभाव का जरिया न बनाए तेहरान; ईरान पर भड़के लेबनान के राष्ट्रपति

लेबनानी राष्ट्रपति ने लेबनान सरकार और इजरायल के नए सीजफायर समझौते का विरोध करने के लिए ईरान की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि तेहरान को वाशिंगटन के साथ बातचीत में लेबनान का इस्तेमाल मोलभाव करने वाले हथियार के तौर पर नहीं करना चाहिए।

इजरायल लेबनान में हिज्बुल्लाह को खत्म करने के लिए लगातार ऑपरेशन चलाता रहा है। जिसका ईरान लगातार विरोध करता रहा है। अमेरिका के साथ चल रही सीजफायर वार्ता में भी ईरान ने कई बार इस मुद्दे को उठाया है। साथ ही उसका कहना है कि दोनों देशों के बीच किसी भी समझौते में लेबनान में सीजफायर भी शामिल होगा, हालांकि इजरायल इससे सहमत नहीं है। इस बीच, लेबनान के नेताओं ने ईरान पर हमला बोला है। लेबनानी नेताओं का कहना है कि ईरान को लेबनान की धरती पर ‘प्रॉक्सी’ प्रोजेक्ट बंद करना चाहिए।

लेबनानी राष्ट्रपति जोसेफ औन

लेबनानी राष्ट्रपति जोसेफ औन (फोटो- विकीपीडिया)

लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन और प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने शुक्रवार को लेबनान सरकार और इजरायल के बीच हुए नए सीजफायर समझौते का विरोध करने के लिए ईरान की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि तेहरान को वाशिंगटन के साथ बातचीत में लेबनान का इस्तेमाल मोलभाव करने वाले हथियार के तौर पर नहीं करना चाहिए।

End of Feed