Pakistan: स्वतंत्रता दिवस से पहले लाहौर में पुलिसकर्मियों पर टारगेटेड फायरिंग, 3 की मौत; शहरभर में हाई अलर्ट

पाकिस्तान के लाहौर में स्वतंत्रता दिवस से पहले पुलिसकर्मियों पर फायरिंग की दो घटनाएं हुईं। जिसमें तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में शहरभर में अभियान तेज कर दिया है।

Pakistan Police Attack: पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले लाहौर में पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर गोलियां चलाई गईं। फायरिंग की दो अलग-अलग घटनाओं में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल बताए जा रहे हैं। इन हमलों के बाद पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है और आरोपियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Pakistan firing

लाहौर में पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग

बादामी बाग इलाके में पुलिस टीम पर हमला

पहली घटना लाहौर के बादामी बाग थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस के मुताबिक, कुछ हथियारबंद हमलावरों ने एक पुलिस टीम पर अचानक हमला कर दिया। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में लारी अड्डा थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर आदिल और कांस्टेबल असद की मौके पर ही मौत हो गई।

End of Feed