क्या रूस पर होने वाला है हमला? जेलेंस्की का बड़ा बयान आया सामने; विक्ट्री डे परेड में शामिल होने वाले वैश्विक नेताओं को लेकर कही ये बात

Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस में आयोजित होने वाले विक्ट्री डे परेड को लेकर एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने अपने बयान में साफ कर दिया कि मॉस्को में आयोजित हो रहे कार्यक्रम में शामिल होने वाले वैश्विक नेताओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी कीव की नहीं है।

Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस में आयोजित होने वाले विक्ट्री डे परेड को लेकर एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने अपने बयान में साफ कर दिया कि मॉस्को में आयोजित हो रहे कार्यक्रम में शामिल होने वाले वैश्विक नेताओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी कीव की नहीं है। जेलेंस्की के इस बयान को लेकर घमासान मच सकता है। हालांकि, रूस में 9 मई को आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम का न्योता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी मिला था, लेकिन उनका रूस दौरा रद्द हो गया है।

Volodymyr Zelenskyy

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की

जेलेंस्की ने क्या कुछ कहा?

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि अगले सप्ताह आयोजित होने वाले द्वितीय विश्व युद्ध के भव्य स्मरणोत्सव के लिए रूस आने वाले वैश्विक नेताओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी मॉस्को की है। उन्होंने कहा, ''हमारा रुख उन सभी देशों के प्रति बहुत स्पष्ट है, जो 9 मई को रूस की यात्रा कर रहे है, हम रूसी क्षेत्र में जो कुछ भी हो रहा है उसकी जिम्मेदारी नहीं ले सकते हैं। वे (रूस) आपकी सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं।

End of Feed