कुवैत आग हादसे में 41 भारतीयों की मौत, 19 केरल से, विमान से भारत लाए जाएंगे पीड़ितों के शव

भारतीयों की मदद और राहत कार्यों का निरीक्षण करने और मारे गए लोगों के शवों को वापस लाने के लिए केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह कुवैत रवाना हो गए हैं।

Kuwait Building Fire: कुवैत के मंगाफ शहर में लगी भीषण आग में करीब 41 भारतीयों की मौत हो गई है। घटना के बाद भारत सरकार सक्रिय हो गई है और पीडि़तों की मदद की हरसंभव कोशिश में जुटी है। हादसे में मारे गए भारतीयों के शवों को लाने के लिए एयरफोर्स का विमान भेजा जाएगा। इस हादसे में केरल के 19 लोगों की मौत हुई है। भारतीयों की मदद और राहत कार्यों का निरीक्षण करने और मारे गए लोगों के शवों को वापस लाने के लिए केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह कुवैत रवाना हो गए हैं। भारतीयों के शवों को वापस लाने की योजना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कुछ शव इतने जल गए हैं कि उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। इसलिए पीड़ितों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट किया जा रहा है।

Kuwait fire tragedy

कुवैत हादसे में 41 भारतीयों की मौत

हादसे में कुल 41 भारतीयों की मौत

उधर, कुवैत में भारतीय मिशन मंगाफ शहर की एक इमारत में लगी आग की घटना के बारे में कुवैती अधिकारियों से सभी जानकारी प्राप्त कर रहा है। इस अग्निकांड में करीब 41 भारतीयों सहित 49 विदेशी श्रमिकों की मौत हो गई और 50 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने खाड़ी देश में सबसे भीषण आग की घटनाओं में शामिल इस हादसे की जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों के मुताबिक, कुवैत के दक्षिणी अहमदी गवर्नरेट के मंगाफ क्षेत्र में स्थित सात मंजिला इमारत की रसोई में बुधवार को आग लग गई थी। उन्होंने बताया कि इमारत में 195 प्रवासी मजदूर रह रहे थे। इस घटना के बाद इस तरह के भवन मालिकों और कंपनी मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी है, जो लागत कम करने के लिए कानून का उल्लंघन करते हुए बड़ी संख्या में विदेशी मजदूरों के अत्यंत असुरक्षित परिस्थितियों में रहने का बंदोबस्त करते हैं।

End of Feed