भाई तो भाई किम जोंग उन की बहन भी निकली सनकी, साउथ कोरिया-अमेरिका को दी सीधी धमकी

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Apr 29, 2023, 07:56 AM IST

Kim Yo Jong News: जिस तरह से भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में उतार-चढ़ाव का दौर आता है उससे कहीं ज्यादा खराब रिश्ते उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के हैं। अमेरिका के परमाणु छतरी के नीचे आने के बाद साउथ कोरिया को किम जोंग उन की बहन ने खुली धमकी दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • वॉशिंगटन डेक्लरेशन का विरोध
  • किम यो जोंग ने दी सीधी चेतावनी
  • 'कोरियाई प्रायद्वीप को अखाड़ा ना बनाओ'

Kim Yo Jong News: दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया(North Korea-South Korea Tussle) के बीच तनातनी किसी से छिपी नहीं है। उत्तर कोरिया जब भी कोई मिसाइल टेस्ट करता है दक्षिण कोरिया की धड़कन बढ़ जाती है। लेकिन वॉशिंगटन डेक्लरेशन(Washington Declaration) के जरिए दक्षिण कोरिया को अमेरिका की परमाणु छतरी के नीचे आ गया है। लेकिन इसे उत्तर कोरिया के तानाशाह शासक किम जोंग उन(kim jong un)की बहन किम यो जोंग (kim yo jong)ने गलत बताते हुए चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि इसका असर बेहद ही खतरनाक होगा।

Kim Yo Jong

किम जोंग उन की बहन हैं किम यो जोंग

देंगे तगड़ा जवाब

अमेरिका(America) और दक्षिण कोरिया ने किम जोंग उन को चेताते हुए कहा कि अगर किम जोंग उन ने दुस्साहस दिखाने की कोशिश की तो उसे तगड़ा जवाब देंगे और वो परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के साथ साथ शासन सत्ता का अंत भी होगा। किम यो जोंग ने कहा उनके देश का नजरिया है कि न्यूक्लियर डेटरेंस को और पूर्णता के साथ लाया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोरियाई प्रायद्वीप के करीब सैनिक अभ्यास की संख्या में इजाफा होगी तो निश्चित तौर उनका देश जवाब देगा।

End of Feed