दुनिया

किम जोंग उन कर रहे हमले की तैयारी? सीमा पार कर साउथ कोरिया की ओर बढ़े नॉर्थ कोरिया के सैनिक; फायरिंग के बाद लौटे

नॉर्थ कोरियाई सैनिक आज सीमापार कर साउथ कोरिया की ओर बढ़ने लगे। जिसके बाद साउथ कोरिया की ओर से वार्निंग फायरिंग की गई। फायरिंग के बाद नॉर्थ कोरिया के सैनिक लौट आए। करीब 10 सैनिकों ने सीमा पार कर साउथ कोरिया की ओर बढ़ना शुरू कर दिया था।

Image

साउथ कोरिया सीमा

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • नॉर्थ कोरिया के सैनिकों ने किया सीमापार
  • साउथ कोरिया की ओर बढ़े
  • वार्निंग फायरिंग के बाद वापस लौटे

रूस-यूक्रेन और इजराइल-फिलिस्तीन के बीच जंग के बीच एक और जंग की आहट आने लगी है। ऐसा लग रहा है कि साउथ कोरिया में राजनीतिक अस्थिरता के बीच, नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन, साउथ कोरिया में घुसने की तैयारी कर रहे हैं। आज नॉर्थ कोरिया के सैनिक बकायदा साउथ कोरिया की सीमा में घुस गए और फायरिंग करने के बाद लौटे।

साउथ कोरिया में घुसे नॉर्थ कोरिया के सैनिक

दक्षिण कोरिया का कहना है कि उत्तर कोरिया के सैनिकों के सीमा पार करने के बाद उसकी सेना ने चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाईं। सेना ने कहा कि दक्षिण कोरिया द्वारा चेतावनी देने और गोलियां चलाने के बाद उत्तर कोरिया के लगभग 10 सैनिक अपनी सीमा में वापस लौट गए। इसने कहा कि दक्षिण कोरिया उत्तर कोरियाई गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रख रहा है। उत्तर कोरियाई सैनिकों ने शाम 5 बजे सीमा के पूर्वी भाग में सैन्य सीमांकन रेखा का उल्लंघन किया।

होते रहा है उल्लंघन

कोरिया की भारी किलेबंद सीमा पर, जिसे विसैन्यीकृत क्षेत्र कहा जाता है, कभी-कभी रक्तपात और हिंसक टकराव की घटनाएं होती रही हैं। पहले भी नॉर्थ कोरिया के सैनिक, सीमा पार करते रहे हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article