खालिस्तानी आतंकी अर्श डाला कनाडा में हिरासत में लिया गया, भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Arsh Dala Arrested: खालिस्तानी आतंकी अर्श डाल को कनाडा में हिरासत में लिए जाने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, बीते 27-28 अक्टूबर में कनाडा में एक शूटआउट हुआ था, जिसमें कनाडाई पुलिस ने अर्श डाला को हिरासत में लिया है।

Arsh Dala Arrested: खालिस्तानी आतंकी और भारत के मोस्ट वांटेड अपराधी अर्श डाला को कनाडा में हिरासत में लिए जाने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, कनाडाई पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है, जिसके बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की पुष्टि व अन्य तथ्यों को पता करने का प्रयास कर रही हैं।

Arsh Dala detained in Canada

कनाडा में हिरासत में लिया गया अर्श डाला।

सूत्रों के मुताबिक अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, बीते 27-28 अक्टूबर में कनाडा में एक शूटआउट हुआ था, जिसमें अर्श डाला भी मौजूद था। कनाडाई पुलिस ने इसी दौरान उसे हिरासत में लिया। हालांकि, कनाडा की ओर से आधिकारिक तौर पर अर्श डाला के गिरफ्तारी या हिरासत में होने की कोई पुष्टि नहीं की गई है।

End of Feed