Britain Polls: भारतवंशी सुनक हारे, पर केरल का यह बंदा जीता चुनाव, अब कोट्टायम में जश्न का माहौल

Britain Elections: केरल में कोट्टायम के पास अथिरमपुझा के एक गांव में सोजन जोसेफ में जश्न का माहौल है। रातभर घर की लाइटें जलती रहीं। पूरा परिवार ब्रिटेन में हुए चुनाव के नतीजों का इंतजार कर रहा था। दरअसल, सोजन जोसेफ ने ब्रिटेन में लेबर पार्टी की टिकट पर अपनी किस्मत आजमाई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सोजन जोसेफ ने 1,779 से जीता चुनाव
  • सोजन जोसेफ ने डेमियन ग्रीन को दी चुनावी शिकस्त
  • कॉलेज में सोजन नहीं करते थे राजनीति

Britain Elections: केरल में कोट्टायम के पास अथिरमपुझा के एक गांव में सोजन जोसेफ के घर की लाइटें गुरुवार रात को बंद नहीं हुईं। पूरा परिवार ब्रिटेन के केंट के एक निर्वाचन क्षेत्र एशफोर्ड के परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहा था।

Sojan Joseph

लेबर पार्टी के उम्मीदवार सोजन जोसेफ (फोटो साभार :Cllr Sojan Joseph)

सोजन जोसेफ की जीत पर भावुक हुए पिता

सोजन जोसेफ के पिता उस समय रो पड़े और ताली बजाने लगे जब लेबर पार्टी के उम्मीदवार उनके बेटे ने कंजर्वेटिव और यूनियनिस्ट पार्टी के डेमियन ग्रीन को 1,779 मतों के अंतर से हराया। मुस्कुराते हुए पिता ने कहा, “बेशक, मैं अपने बेटे की जीत से बहुत खुश और उत्साहित हूं। हम तब से यह सुनने का इंतजार कर रहे थे, जब से मेरे बेटे ने मुझे बताया कि वह चुनाव लड़ने जा रहा है।''

End of Feed