दुनिया

US-यूक्रेन के बीच तनातनी, जेलेंस्की के सलाहकार ने अमेरिका के लिए कह दी ये बात; ट्रंप तो बता चुके हैं 'तानाशाह'

US Ukraine Relations: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के एक सलाहकार ने बुधवार को दावा किया कि अमेरिका ने अपनी स्थिति कमजोर कर ली है और यूक्रेन पर किसी भी संभावित शांति वार्ता से पहले रूस को कूटनीतिक नेतृत्व सौंप दिया है। पोडोल्यक की यह टिप्पणी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यह कहे जाने के एक दिन बाद आई है कि युद्ध के लिए कीव जिम्मेदार है।

Image

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (बाएं) और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (दाएं)

Photo : AP

US Ukraine Relations: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के एक सलाहकार ने बुधवार को दावा किया कि अमेरिका ने अपनी स्थिति कमजोर कर ली है और यूक्रेन पर किसी भी संभावित शांति वार्ता से पहले रूस को कूटनीतिक नेतृत्व सौंप दिया है। जेलेंस्की के सलाहकार मिखाइलो पोडोल्यक ने सऊदी अरब में अमेरिका और रूस के शीर्ष राजनयिकों के बीच हुई बैठक के बाद यह दावा किया।

'युद्ध के लिए कीव जिम्मेदार'

पोडोल्यक की यह टिप्पणी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यह कहे जाने के एक दिन बाद आई है कि युद्ध के लिए कीव जिम्मेदार है। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में यूक्रेन और उसके यूरोपीय सहयोगियों के बगैर ही अमेरिका और रूस के बीच वार्ता आयोजित की गई। पोडोल्याक ने कहा, ‘‘ऐसे देश को प्रभुत्व क्यों सौंपा जाना चाहिए जो एक हमलावर है, अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करता है और यूक्रेन के खिलाफ हमलों का जिम्मेदार है?’’

मिखाइलो पोडोल्यक ने क्या कुछ कहा?

पोडोल्याक ने कहा कि हम इस रणनीति को अब भी नहीं समझ पाए हैं। पोडोल्यक ने कहा कि यूक्रेन को न तो आगे होने वाली वार्ताओं की जानकारी दी गई और न ही इसके निष्कर्ष के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिकी प्रशासन की ‘ताकत के बल पर शांति’ की अवधारणा को बढ़ावा देने की बात करना, मुझे विचित्र लगता है।’’

ट्रंप ने जेलेंस्की को तानाशाह बताया

ट्रंप ने बुधवार को रूस के बयानों को दोहराते हुए दावा किया कि जेलेंस्की को चुनावों का सामना करना चाहिए, उनका कार्यकाल पिछले साल समाप्त हो गया था जबकि यूक्रेन ने अपने संविधान का हवाला देते हुए कहा कि युद्ध के दौरान चुनाव नहीं कराए जा सकते। अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर फिर से पोस्ट करके यह दावा किया कि जेलेंस्की 'बिना चुनावों के तानाशाह' हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article