दुनिया

अराजकता या आजादी में से लोगों को एक को चुनना है, वोटरों से कमला हैरिस की अपील, अंतिम सप्ताह में चुनाव प्रचार

Kamala Harris : अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए चुनाव प्रचार अपने अंतिम दौर में है। एक सप्ताह बाद यानी पांच नवंबर को मतदान होगा। इससे पहले डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस ने अमेरिकी वोटरों बड़ी अपील की है। हैरिस ने कहा है कि इस चुनाव में लोगों के पास चुनने के लिए दो विकल्प है।

Image

अमेरिका में 5 नवंबर को वोटिंग होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • अंतिम दौर में पहुंच गया है अमेरिका का राष्ट्रपति पद का चुनाव
  • पांच नवंबर को वोट डाले जाएंगे, ट्रंप और कमला हैरिस में टक्कर
  • मतदाताओं को लुभाने की हो रही अंतिम कोशिश, तीखा हुआ प्रचार

Kamala Harris : अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए चुनाव प्रचार अपने अंतिम दौर में है। एक सप्ताह बाद यानी पांच नवंबर को मतदान होगा। इससे पहले डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस ने अमेरिकी वोटरों बड़ी अपील की है। हैरिस ने कहा है कि इस चुनाव में लोगों के पास चुनने के लिए दो विकल्प है। ये दो विकल्प हैं-पहला विकल्प है आजादी और दूसरा है अराजकता, विभाजन। इन दो विकल्पों में से लोगों को चुनना है। हैरिस ने कहा कि एक सप्ताह बाद होने वाली वोटिंग लोगों के जीवन और अमेरिका के भविष्य को सीधे तौर पर प्रभावित करेगी। कमला ने कहा है कि यह सबसे मूल्यवान वोट होगा।

एक-दूसरे पर तीखे हमले बोल रहे दोनों

हैरिस और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनावी जंग के लिहाज से अहम उन राज्यों के मतदाताओं को लुभाने के लिए एक-दूसरे पर तीखे हमले बोले जो इस बेहद कड़े मुकाबले का नतीजा तय कर सकते हैं। रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार ट्रंप ने सोमवार को अटलांटा में जॉर्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के परिसर में मैककैमिश पवेलियन में एक रैली को संबोधित किया। ट्रंप ने रैली में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं द्वारा उनकी तुलना नाजियों से करने के प्रयासों को खारिज कर दिया।

मैं एक नाजी के विपरीत हूं-ट्रंप

उन्होंने जॉर्जिया की राजधानी में कहा, ‘कमला और उनके चुनाव अभियान की सबसे नयी बात यह है कि जो कोई भी उन्हें वोट नहीं दे रहा है वह नाजी है।’जॉर्जिया चुनावी जंग के लिहाज से अहम उन सात राज्यों में से एक है जो पांच नवंबर के चुनाव को निर्णायक रूप से किसी भी उम्मीदवार के पक्ष में मोड़ सकता है। ट्रंप ने कहा, ‘मैं नाजी नहीं हूं... मैं एक नाजी के विपरीत हूं।’ट्रंप ने हैरिस को फासीवादी कहकर उनकी आलोचना की। ट्रंप ने कहा, ‘वह फासीवादी हैं।’न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में ट्रंप की रविवार की रैली के बाद हैरिस की चुनाव प्रचार अभियान टीम ने इसकी तुलना आयोजन स्थल पर 1939 की नाजी सभा से की।

ट्रंप और हैरिस के बीच कांटे की टक्कर

इस सप्ताह अंतिम राष्ट्रव्यापी सीएनएन सर्वेक्षण में पाया गया कि 47 प्रतिशत संभावित मतदाता हैरिस का समर्थन करते हैं और इतने ही मतदाता चुनाव में ट्रंप का समर्थन करेंगे। न्यूयॉर्क टाइम्स/सिएना कॉलेज की ओर से 20 से 23 अक्टूबर तक किये गए अंतिम राष्ट्रीय सर्वेक्षण में, दोनों उम्मीदवार 48 प्रतिशत के साथ बराबरी पर रहे। शेष चार प्रतिशत मतदाताओं को अभी अपनी प्राथमिकता तय करनी है। फाइनेंशियल टाइम्स और मिशिगन यूनिवर्सिटी के रॉस स्कूल ऑफ बिजनेस द्वारा किए गए एक अलग सर्वेक्षण से पता चला है कि 44 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए ट्रंप पर भरोसा किया, जबकि 43 प्रतिशत ने हैरिस पर भरोसा किया।

हालांकि, ‘फाइव थर्टीएट पोल ट्रैकर’के विश्लेषण से पता चला है कि हैरिस को 1.7 प्रतिशत अंकों के साथ ट्रंप पर थोड़ी बढ़त हासिल है।

व्हाइट हाउस की दौड़ जीतने के लिए सफल उम्मीदवार को 538 में से 270 ‘इलेक्टोरल वोट’ हासिल करने होंगे।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article