'मैंने राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने का विचार छोड़ा नहीं है', मध्यावधि चुनावी तैयारी में जुटीं कमला हैरिस

हैरिस ने कहा, मैंने अपना पूरा करियर सेवाभाव से जिया है और यह मेरी रगों में बसा है। सेवा करने के कई तरीके हैं। मैंने कभी जनमत सर्वेक्षणों पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने हाल में अपनी पुस्तक ‘107 डेज’ के विमोचन के बाद कई साक्षात्कार दिए हैं।

Kamala Harris: कमला हैरिस ने अमेरिका में राष्ट्रपति पद की दौड़ में फिर से शामिल होने की संभावना से इनकार नहीं किया है। शनिवार को बीबीसी को दिए साक्षात्कार में हैरिस ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में एक महिला अमेरिका की राष्ट्रपति बनेगी, जो संभवतः वह हो सकती हैं। उन्होंने कहा, मैंने अब तक हार नहीं मानी है। पूर्व उपराष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने 2028 में राष्ट्रपति चुनाव में किस्मत आजमाने के बारे में अब तक कोई निर्णय नहीं लिया है। लेकिन उन्होंने इस बात को खारिज कर दिया कि उन्हें बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

Kamala harris

कमला हैरिस (PTI)

सेवाभाव मेरी रगों में बसा है

हैरिस ने कहा, मैंने अपना पूरा करियर सेवाभाव से जिया है और यह मेरी रगों में बसा है। सेवा करने के कई तरीके हैं। मैंने कभी जनमत सर्वेक्षणों पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने हाल में अपनी पुस्तक ‘107 डेज’ के विमोचन के बाद कई साक्षात्कार दिए हैं। यह पुस्तक 2024 के डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडन के दौड़ से बाहर होने के बाद उनकी जगह लेने के हैरिस के अनुभव पर केंद्रित है।

End of Feed