कमला हैरिस ने चुना अपना रनिंग मेट, टिम वाल्ज होंगे उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

Kamala Harris Running Mate: कमला हैरिस ने मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना है। टिम वाल्ज ने आर्मी नेशनल गार्ड में 24 साल सेवा की और सेना में सबसे ऊंचे रैंक में से एक सार्जेंट मेजर की कमान संभाली। वह छह बार सांसद रह चुके हैं।

Kamala Harris Running Mate: अमेरिका में आगामी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस ने अपना रनिंग मेट चुन लिया है। हैरिस ने मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना है। जबकि, रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप ने जेडी वेंस को रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है।

Tim Walz

टिम वाल्ज

टिम वाल्ज (60) ने अपने राज्य के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी का एक महत्वाकांक्षी एजेंडा लागू करने में मदद की थी, जिसमें गर्भपात के अधिकारों के लिए व्यापक सुरक्षा और परिवारों को उदार सहायता शामिल है। हैरिस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि वाल्ज ने कामकाजी परिवारों के लिए काफी काम किया है। उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को इस कदम से देश के ऊपरी मध्य-पश्चिम क्षेत्र में अपने चुनाव अभियान को मजबूती मिलने की उम्मीद है। यह क्षेत्र राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह डेमोक्रेट के लिए एक तटस्थ के रूप में कार्य करता है।

End of Feed