काबुल में हुए स्कूल बम ब्लास्ट में मारे गए 53 लोगों में 46 लड़कियां, महिलाएं थीं: UN

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 08:46 PM IST

Kabul school bombing: अफगानिस्तान के काबुल में पिछले शुक्रवार को हुए बम विस्फोट में कम से कम 43 लड़कियों और महिलाओं की मौत हो गई थी।

UN on Kabul school blast: संयुक्त राष्ट्र (UN) ने कहा कि शुक्रवार, 30 सितंबर को काबुल कक्षा में आत्मघाती बम विस्फोट में मारे गए 53 लोगों में से 46 लड़कियां और महिलाएं थीं। अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र मिशन ने बताया कि अफगानिस्तान की राजधानी के हजारा इलाके में शुक्रवार को हुए बम विस्फोट से मरने वालों की संख्या अब 53 हो गई है। यह भी कहा कि विस्फोट में 110 लोग घायल हो गए।

BLAST

प्रतीकात्मक फोटो

अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र मिशन ने ट्वीट किया, 'हमारी मानवाधिकार टीम ने अपराध का दस्तावेजीकरण जारी रखा है: तथ्यों की पुष्टि करना और इनकार और संशोधनवाद (denial & revisionism) का मुकाबला करने के लिए विश्वसनीय डेटा स्थापित करना।' कई रिपोर्टों का दावा है कि हमले में 100 से अधिक छात्र मारे गए थे, हालांकि, UNAMA ने कहा कि अफगान राजधानी में उसकी मानवाधिकार टीमें शिक्षा केंद्र पर हमले का सटीक रिकॉर्ड स्थापित करने में सहायता कर रही हैं।

End of Feed