दुनिया

'दो बिगड़ैल राजकुमार...', PM के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर राहुल-तेजस्वी पर बरसे नड्डा

Voter Adhikar Yatra: बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस घटना को देश के लोकतंत्र पर एक 'धब्बा' करार दिया।

Image

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (दाएं) और राजद नेता तेजस्वी यादव (बाएं) (फोटो साभार: @INCIndia)

Photo : Twitter

Voter Adhikar Yatra: बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधा।

नड्डा ने क्या कुछ कहा?

नड्डा ने एक वीडियो संदेश जारी कर गांधी और तेजस्वी यादव को 'दो बिगड़ैल राजकुमार' कहा, जिन्होंने बिहार और इसकी संस्कृति को बदनाम किया है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि दोनों नेताओं को देश से माफी मांगनी चाहिए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप सामने आया है जिसमें कुछ अज्ञात लोगों को यात्रा के दौरान मंच से मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए सुना जा सकता है।

कहां का है वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो कथित तौर पर दरभंगा जिले का है, जहां से बुधवार सुबह यात्रा शुरू हुई थी, जब राहुल गांधी, उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और राजद नेता तेजस्वी यादव मोटरसाइकिल पर मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हुए थे। 'टाइम्स नाउ नवभारत' इस वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता।

राहुल पर बरसे शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस घटना को देश के लोकतंत्र पर एक 'धब्बा' करार दिया। गृह मंत्री ने 'एक्स' पर लिखा, ''बिहार के दरभंगा में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और उनकी दिवंगत माताजी के लिए कांग्रेस और राजद के मंच से जिस प्रकार गालियों से भरी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है, वह न केवल निंदनीय है, बल्कि हमारे लोकतंत्र को भी कलंकित करने वाला है।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article