देश

'EC का जादू देखो, एक मकान में बसा पूरा गांव!', राहुल गांधी ने फिर बोला हमला; सामने आया चुनाव अधिकारी का जवाब

Voter Adhikar Yatra: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए दावा किया कि बिहार की मतदाता सूची के मसौदे में गया जिले के ‘‘एक पूरे गांव’’ को एक ही घर में रहते हुए दिखाया गया है। हालांकि, बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने गया के जिलाधिकारी के ‘एक्स’ हैंडल पर जारी स्पष्टीकरण को प्रस्तुत किया।

Image

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फोटो साभार: @INCIndia)

Photo : Twitter

Voter Adhikar Yatra: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए दावा किया कि बिहार की मतदाता सूची के मसौदे में गया जिले के ‘‘एक पूरे गांव’’ को एक ही घर में रहते हुए दिखाया गया है। बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' निकाल रहे राहुल गांधी ने अपनी पार्टी का एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा किया, जिसमें कहा गया, "चुनाव आयोग का जादू देखिए। एक पूरा गांव एक घर में बस गया है।"

क्या है पूरा मामला?

कांग्रेस के पोस्ट में कहा गया है कि गया जिले में बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत निदानी गांव में एक बूथ के "सभी 947 मतदाताओं" को "मकान संख्या छह का निवासी" दिखाया गया है। विपक्षी दल ने कहा, "यह सिर्फ एक गांव की बात है। हम राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अनियमितताओं के पैमाने की केवल कल्पना ही कर सकते हैं।"

जिलाधिकारी का आया जवाब

हालांकि, बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने गया के जिलाधिकारी के ‘एक्स’ हैंडल पर जारी स्पष्टीकरण को प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने दावा किया कि "गांवों या झुग्गी बस्तियों में मकानों का काल्पनिक नंबर दिया जाता है, जहां मकानों पर कोई वास्तविक सीरियल नंबर नहीं होता। ऐसा मतदाताओं को सूचीबद्ध करने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए किया जाता है।"

जिलाधिकारी के ‘एक्स’ हैंडल पर गांव के निवासियों के कथित वीडियो क्लिप भी साझा किए गए हैं, जिनमें लोगों को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से संतुष्ट हैं, लेकिन "क्षेत्र को बदनाम करने के प्रयासों" से परेशान हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article