जो बाइडेन अमेरिका के राष्ट्रपति और कमला हैरिस उपराष्ट्रपति हैं। अब सवाल यह कि यह कौन सी नई बात है। दरअसल इसमें कोई नई बात नहीं। बात ये है कि एक कार्यक्रम में जो बाइडेन की पत्नी जिल बाइडेन और कमला हैरिस के पति साथ साथ थे। अब इसमें भी नई बात क्या है, किसी भी कार्यक्रम में दोनों लोग साथ हो सकते हैं। एकदम दुरुस्त बात तो सवाल यह है कि जिल बाइडेन और कमला हैरिस के पति की चर्चा क्यों हो रही है। अब सारे सस्पेंस को खत्म करते हुए इस वीडियो पर गौर करिए। बेनी जानसन ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया है जो इंटरनेट पर सनसनी मचा रहा है। कमला हैरिस के पति मंच पर खड़े हैं और उसी मंच पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी भी हैं। कमला हैरिस के पति की तरफ वो बढ़ती हैं और चुंबन ले लेती हैं।
जिल बाइडेन ने कमला हैरिस के पति को किया किस
Did Jill Biden just kiss Kamala's husband on the LIPS?! t.co/KvrUxSI8Lu
— ANI (@ANI) Feb 8, 2023
कैपिटल हिल में एक कार्यक्रम को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन संबोधित किया था। बाइडेन के भाषण को सुनने के लिए सैकड़ों की तादाद में लोग मौजूद थे। जो बाइडेन के संबोधन से पहले जिल बाइडेन आती हैं और कमला हैरिस के पति डग एम्हॉफ के करीब पहुंचती हैं। और उनके होठों पर किस करती हैं। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोग ताली बजाकर स्वागत करते हैं। सोशल मीडिया पर अलग अलग तरह से लोग रिएक्ट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि कभी ऐसा सोचा भी नहीं था।
