Fumio Kishida: भारत दौरे पर आए जापानी PM अचानक यूक्रेन के लिए रवाना, जेलेंस्की से करेंगे मुलाकात

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 21, 2023, 06:08 PM IST

बता दें कि जापानी किशिदा दो दिन की भारत यात्रा पर कल नई दिल्ली पहुंचे थे। यहां उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच कई अहम मुद्दों पर समझौते भी हुए।

Fumio Kishida : जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा एक आकस्मिक दौरे पर मंगलवार को यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे। जापान के सरकारी टेलीविजन चैनल एनएचके ने यह जानकारी दी। किशिदा ऐसे समय पर कीव आए हैं, जब चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग रूस पहुंचे और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को इस साल के आखिर में बीजिंग में होने जा रहे एक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया। शी ने मास्को में रूसी अधिकारियों से भी मुलाकात की। प्रधानमंत्री किशिदा यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ बैठक करेंगे।

Fumio Kishida with PM Modi

जापानी पीएम किशिदा अचानक यूक्रेन के लिए रवाना

रूस-यूक्रेन के बीच एक साल से अधिक समय से जारी युद्ध के बीच चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग की रूस यात्रा और ठीक इसी दौरान जापान के प्रधानमंत्री किशिदा के यूक्रेन पहुंचने को अहम माना जा रहा है। एनएचके के फुटेज में किशिदा को एक रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर कुछ लोगों के साथ चलते देखा गया। किशिदा के साथ चल रहे लोग संभवत: यूक्रेन के अधिकारी थे।

End of Feed