दुनिया

Japan: खराब मौसम की वजह से टला प्रक्षेपण, अब इस दिन होगी सैटेलाइट की लॉन्चिंग

Japan Weather: खराब मौसम की आशंका के बीच जापान ने अपने नए एच-3 रॉकेट के माध्यम से एक उपग्रह का प्रस्तावित प्रक्षेपण स्थगित कर दिया है। बता दें कि उपग्रह का प्रक्षेपण रविवार को होने वाला था, लेकिन मौसम ने सारा मामला बिगाड़ दिया। हालांकि, प्रक्षेपण की नई तारीख तय की गई है।

Image

जापान अंतरिक्ष एजेंसी

Photo : Twitter

Japan Weather: खराब मौसम की आशंका के बीच जापान ने अपने नए एच-3 रॉकेट के माध्यम से सप्ताहांत में एक उपग्रह का प्रस्तावित प्रक्षेपण सोमवार तक स्थगित कर दिया है। जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) ने कहा कि शनिवार रात को बारिश और बिजली कड़कने की संभावना के मद्देनर उपग्रह प्रक्षेपण स्थगित किया गया है, क्योंकि रॉकेट को उसी दिन दक्षिण-पश्चिम जापानी द्वीप स्थित तानेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र के प्रक्षेपण स्थल तक ले जाना था।

कब होगा था प्रक्षेपण?

पूर्व में प्रक्षेपण रविवार को निर्धारित किया गया था। रॉकेट अपने साथ एक विकसित भूमि प्रेक्षण उपग्रह ‘एएलओएस-4’ ले जाएगा, जिसका मुख्य कार्य पृथ्वी के प्रेक्षण के साथ-साथ आपदा प्रतिक्रिया, मानचित्र निर्माण के लिए विवरण संग्रह करने के साथ ही रक्षा मंत्रालय की ओर से विकसित एक ‘इंफ्रारेड सेंसर’ के साथ मिसाइल प्रक्षेपण जैसी सैन्य गतिविधियों पर नजर रखना है।

एएलओएस-4 वर्तमान में एएलओसी-2 का उत्तराधिकारी है और यह बहुत बड़े क्षेत्र पर नजर रख सकता है। जापान फिलहाल दोनों का संचालन करेगा।

एच-3 का तीसरा प्रक्षेपण

यह एच-3 का तीसरा प्रक्षेपण होगा। एक वर्ष इसकी एक उड़ान असफल रही थी और रॉकेट को उसके पेलोड के साथ नष्ट करना पड़ा था। उस उपग्रह का नाम एएलओएस-3 तय किया गया था। उसके बाद 17 फरवरी को एक सफल प्रक्षेपण भी किया गया था।

(इनपुट: एपी)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article