Japan Election: जापान में पीएम का चुनाव आज, रिकॉर्ड 9 उम्मीदवार मैदान में जिनमें 2 आगे

Japan Election Latest Updates: जापान में 27 सितंबर यानी आज एक नया प्रधानमंत्री चुन लिया जाएगा। मगर ये चयन जनता नहीं वह पार्टी करेगी जो अभी सत्ता में काबिज है। जापान में फिलहाल लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) की सरकार है। जिसका यह आंतरिक चुनाव होगा।

Japan Election Updates: जापान की सत्तारूढ़ पार्टी के शुक्रवार को होने वाले चुनाव में निवर्तमान प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की जगह लेने के लिए रिकार्ड 9 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। पहले दौर में किसी भी उम्मीदवार को बहुमत मिलने की संभावना नहीं है, इसलिए शीर्ष दो वोट पाने वाले दूसरे दौर में आगे बढ़ेंगे, जो शुक्रवार दोपहर को पहले दौर के तुरंत बाद होगा। दौड़ में प्रमुख रूप से शामिल होने वालों में शिगेरू इशिबा, शिंजिरो कोइजुमी, साने ताकाइची, योशिमासा हयाशी, ताकायुकी कोबायाशी आदि शामिल हैं।

Japan Election

जापान में 27 सितंबर यानी आज एक नया प्रधानमंत्री चुन लिया जाएगा।

शिंजिरो भी दौड़ में शामिल

पूर्व बैंकर इशिबा पांचवीं बार नेतृत्व की दौड़ में शामिल हैं और उन्होंने कहा कि यह उनकी अंतिम लड़ाई होगी। पूर्व प्रधानमंत्री जुनिचिरो कोइजुमी के बेटे शिंजिरो को 2009 में संसद के लिए चुने जाने के बाद से शीर्ष पद के लिए संभावित उम्मीदवार माना जा रहा है। अगर चुने जाते हैं तो 43 साल की उम्र में वह जापान के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री होंगे। 63 वर्षीय साने ताकाइची आर्थिक सुरक्षा मंत्री हैं। पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की शिष्या कट्टर रूढ़िवादी हैं।

End of Feed