दुनिया

अमेरिका: फ्लोरिडा की तरफ से तेजी से बढ़ रहा है तूफान हेलेन, भारी बारिश और बाढ़ मचा सकती है तबाही

Helene: फ्लोरिडा में तूफान 'हेलेन' का खतरा मंडरा रहा है। तूफान 'हेलेन' इस साल का पांचवा तूफान है। इससे पहले जून में उष्णकटिबंधीय तूफान डेब्बी, अल्बर्टो, तूफान बेरिल और उष्णकटिबंधीय तूफान क्रिस आए थे।

Image

तूफान हेलेन हुआ मजबूत, फ्लोरिडा पर मंडराया खतरा

Photo : iStock

Hurricane Helene: तूफान 'हेलेन' लगातार मजबूत हो रहा है जिसके चलते फ्लोरिडा पर खतरना मंडराने लगा है। अमेरिकी राष्ट्रीय तूफान केंद्र (NHC) के अनुसार उष्णकटिबंधीय 'हेलेन' मैक्सिको की खाड़ी से गुजरते हुए 'कैटेगरी-1' का तूफान बन गया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, एनएचसी ने अनुमान लगाया है कि गुरुवार शाम को फ्लोरिडा के बिग बेंड तट पर पहुंचने पर तूफान की गति बढ़ जाएगी। एनएचसी ने टैम्पा बे सहित फ्लोरिडा के पैनहैंडल में रहने वाले लोगों को जीवन और सामान की सुरक्षा के लिए जरूरी सावधानी बरतने और निकासी प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी। तटीय शहरों में आठ फीट ऊंची विनाशकारी लहरें दिख सकती हैं।

हेलेन मचा सकता है भारी तबाही

एक्यूवेदर का मानना है कि 'हेलेन' में कैटेगरी-4 की स्थिति तक पहुंचने की क्षमता है। टैम्पा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (TIA) गुरुवार सुबह 2:00 बजे से परिचालन बंद कर रहा है। तीन नजदीकी छोटे एयरपोर्ट, पीटर ओ. नाइट, टैम्पा एग्जीक्यूटिव और प्लांट सिटी, टीआईए के कदमों का अनुसरण करते हुए गुरुवार को बंद रहेंगे। क्षेत्र के स्कूल भी कक्षाएं रद्द कर रहे हैं और अपने परिसर बंद कर रहे हैं। वहीं फ्लोरिडा विश्वविद्यालय को शुक्रवार को सामान्य शेड्यूलिंग फिर से शुरू होने की उम्मीद है।

पिनेलस काउंटी में, एम्बुलेंस ने मरीजों को सुरक्षित क्षेत्रों में ले जाना शुरू कर दिया है। सेंट पीटर्सबर्ग के मेयर केनेथ वेल्च ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि काउंटी में जरूरतमंद लोगों के लिए छह इमरजेंसी शेल्टर हैं। लोग अपनी जरूरत की चीजें जमा कर रहे हैं। वे ऊंचे इलाकों और 'हेलेन' के रूट से बाहर के इलाकों में जा रहे हैं। 2023 की जनगणना के अनुसार, काउंटी की जनसंख्या लगभग 960000 हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार को फ्लोरिडा में आपातकाल की घोषणा की। उन्होंने सोमवार से शुरू हुए और जारी रहने वाले तूफान 'हेलेन' का समाना करने के लिए स्थानीय प्रशासन को फेडरल मदद का वादा किया।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article