सिर्फ 6 घंटे में बना दिया एक पूरा का पूरा रेलवे स्टेशन, ये तो सिर्फ जापान ही कर सकता है

6 घंटे के समय में आप क्या कुछ कर सकते हैं? ये प्रश्न सिर्फ आपसे नहीं, बल्कि पूरे देशवासियों से है। क्योंकि जापान ने 6 घंटे के भीतर एक पूरे का पूरा रेलवे स्टेशन बनाकर तैयार कर दिया। जी हां रात को अंतिम ट्रेन के गुजरने और सुबह पहली ट्रेन के आने के बीच के समय में यह कारनामा किया गया।

जापान की टेक्नोलॉजी का कोई सानी नहीं है। जापान की Maglev बुलेट ट्रेन स्पीड का दूसरा नाम है। भारत में अहमदाबाद और मुंबई के बीच बन रही पहली बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए भी बुलेट ट्रेन जापान से ही आने वाली है। काम तेजी से करना हो तो जापान इसमें हमेशा खरा उतरता है। इसका एक उदाहरण ये है कि जापान ने सिर्फ 6 घंटे में एक पूरे का पूरा रेलवे स्टेशन बनाकर तैयार कर दिया है। जी हां, दुनिया में पहली बार यह कारनामा हुआ है। चलिए इस बारे में और विस्तार से जानते हैं।

Japan-railway Station

जापान ने 6 घंटे में बना डाला रेलवे स्टेशन

कैसे हुआ ये कारनामा

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार वेस्ट जापान रेलवे कंपनी ने दुनिया में पहली बार 3D प्रिंटेड ट्रेन स्टेशन तैयार किया है। यह स्टेशन अरिडा सिटी में बनाया गया है, जिसे रेल इंफ्रास्ट्रक्चर इनोवेशन के मामले में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। नए हात्सुशिमा स्टेशन को 1948 में बने लकड़ी के रेलने स्टेशन स्ट्रक्चर को रिप्लेस करने के लिए बनाया गया। बड़ी बात ये है कि 6 घंटे के अंदर ही इस स्टेशन को असेंबल कर दिया गया।

End of Feed