जापान के सुदूर दक्षिणी समुद्री क्षेत्र में स्थित बोनिन द्वीप समूह, जिसे ओगासावारा द्वीप समूह के नाम से भी जाना जाता है, वहां रविवार को 6.5 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, यह भूकंप राजधानी टोक्यो से लगभग 1,000 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में समुद्र के भीतर आया। गनीमत यह रही कि भूकंप की गहराई बहुत अधिक होने के कारण तटीय इलाकों में किसी बड़े नुकसान या सुनामी का खतरा पैदा नहीं हुआ।
Japan Earthquake: जापान के बोनिन द्वीप समूह में आया 6.5 तीव्रता का तेज भूकंप, समुद्र के भीतर 494 KM नीचे था केंद्र
- Authored by: निशांत तिवारी
- Updated Oct 25, 2026, 08:21 AM IST
जापान के बोनिन (ओगासावारा) द्वीप समूह में 6.5 तीव्रता का तेज भूकंप आया है। USGS के अनुसार, केंद्र समुद्र में 494 किमी गहराई में था। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा है कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है।
End of Feed
