दुनिया

जापान में गहराया जनसंख्या संकट, 2024 में महज 7.20 लाख बच्चे हुए पैदा; निचले स्तर पर पहुंची जन्म दर

Japan Birth Rate: जापान में बीते नौ वर्षों से जन्म दर लगातार गिर रही है और इसमें 2024 में और गिरावट दर्ज की गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले साल 2023 की तुलना में पांच फीसदी कम बच्चे पैदा हुए। अनुमान है कि 2070 तक जापान की जनसंख्या लगभग 30 प्रतिशत घटकर 8.70 करोड़ हो जाएगी, जब हर 10 में से चार व्यक्ति 65 वर्ष या उससे अधिक आयु के होंगे।

Image

जापान बर्थ रेट

Photo : iStock

Japan Birth Rate: जापान में बीते नौ वर्षों से जन्म दर लगातार गिर रही है और इसमें 2024 में और गिरावट दर्ज की गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले साल 2023 की तुलना में पांच फीसदी कम बच्चे पैदा हुए। अनुमान से अधिक तेजी से हुई गिरावट से पता चलता है कि सरकारी उपायों ने देश की तेजी से बूढ़ी होती आबादी और घटती जनसंख्या का प्रभावी ढंग से निदान नहीं किया है।

जन्म दर में गिरावट दर्ज

स्वास्थ्य एवं कल्याण मंत्रालय के अनुसार, 2024 में जापान में 720,998 बच्चे पैदा हुए, जो 2023 की तुलना में पांच प्रतिशत कम हैं। 1899 में जब से जापान ने जन्म दर के आंकड़े एकत्रित करने शुरू किए, उसके बाद से पैदे होने वाले बच्चों की यह सबसे कम संख्या थी।

वेतन वृद्धि को बढ़ावा देगी सरकार

मुख्य कैबिनेट सचिव योशिमासा हयाशी ने संवाददाताओं से कहा कि हमारा मानना है कि जन्म दर में गिरावट को प्रभावी ढंग से नियंत्रित नहीं किया जा सका है। उन्होंने कहा कि सरकार बाल देखभाल कार्यक्रमों का विस्तार करने तथा बाल पालन करने वाले परिवारों के लिए सब्सिडी देने के लिए लगातार प्रयास करेगी, साथ ही वेतन वृद्धि को बढ़ावा देगी तथा विवाह-सम्बन्धी प्रयासों को समर्थन देगी।

अनुमान है कि 2070 तक जापान की जनसंख्या लगभग 30 प्रतिशत घटकर 8.70 करोड़ हो जाएगी, जब हर 10 में से चार व्यक्ति 65 वर्ष या उससे अधिक आयु के होंगे।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article