'मैं उसी कमरे में था जब PM मोदी को...', राष्ट्रपति ट्रंप के सीजफायर वाले बयान की विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताई पूरी सच्चाई

Donald Trump: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई बार दावा किया था कि दोनों देशों के बीच उन्होंने सीजफायर कराया था। अब भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्रंप के दावों को खारिज करते हुए पूरी बात बताई। विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि वह उस समय मौजूद थे जब 9 मई की रात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के बीच टेलीफोन पर बातचीत हुई थी।

S Jaishankar: बीते दिनों भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई बार दावा किया था कि दोनों देशों के बीच उन्होंने सीजफायर कराया था। अब इस दावे को भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सिरे से खारिज कर दिया है। बता दें, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दावों का खंडन करते हुए कहा कि वह उस समय मौजूद थे जब 9 मई की रात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के बीच टेलीफोन पर बातचीत हुई थी।

S Jaishankar

ट्रंप के सीजफायर वाले बयान का विदेश मंत्री एस जयशंकर ने किया खंडन

भारत और पाकिस्तान के DGMO के बीच बनी थी सीजफायर को लेकर सहमति

न्यूजवीक के साथ बातचीत के दौरान जयशंकर ने कहा कि वेंस ने पीएम मोदी से कहा था कि पाकिस्तान भारत पर बड़ा हमला करेगा। अगर भारत कुछ चीजें स्वीकार नहीं करता है तो भारत को इसका सामना करना पड़ सकता है। उनके अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने फोन पर बातचीत के दौरान संकेत दिया कि भारत की ओर से जवाब दिया जाएगा। जयशंकर ने पुष्टि की कि पाकिस्तान ने उस रात बड़े पैमाने पर हमला किया था जिसका भारत ने तुरंत जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें अगले दिन अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का फ़ोन आया और उन्होंने बातचीत करने की पाकिस्तान की इच्छा जताई।

End of Feed