म्यूनिख में जयशंकर की कूटनीतिक मैराथन, जर्मनी, फ्रांस, कनाडा के नेताओं से की द्विपक्षीय वार्ता

म्यूनिख सम्मेलन की शुरुआत जयशंकर ने ‘दिल्ली डिसाइडेड: मैपिंग इंडिया की पॉलिसी कैलकुलस’ विषय पर आयोजित एक गोलमेज चर्चा से की, जिसका आयोजन अनंता एस्पेन सेंटर ने किया था।

विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के दौरान जर्मनी, कनाडा, फ्रांस और चेक गणराज्य सहित कई देशों के नेताओं से द्विपक्षीय मुलाकात की। इस दौरान उनके बीच क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई। जयशंकर 13 से 15 फरवरी तक आयोजित हो रहे म्युनिख सिक्योरिटी कांफ्रेंस में हिस्सा ले रहे हैं।

S jaishankar

एस जयशंकर (फोटो- पीटीआई)

जर्मनी के साथ सार्थक वार्ता

विदेश मंत्री ने अपने जर्मन समकक्ष जोहान वेडफुल के साथ बैठक को “सार्थक” बताया। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की प्रगति का आकलन किया और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया।

चेक गणराज्य और कनाडा से चर्चा

जयशंकर ने चेक गणराज्य के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री पेट्र मैकिंका से मुलाकात कर आर्थिक और रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। उन्होंने उम्मीद जताई कि निकट भविष्य में उनका भारत में स्वागत किया जाएगा। कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद से मुलाकात के बाद जयशंकर ने कहा कि भारत-कनाडा संबंध स्थिर प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

End of Feed