इटली में भीषण दंगों के बीच भारतीय दूतावास का अलर्ट, भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहने की हिदायत, इमरजेंसी नंबर जारी

इटली के मिलान और बोलोन्या समेत कई शहरों में बढ़ती महंगाई, कम वेतन और किराए के खिलाफ प्रदर्शन हिंसक हो गए हैं। भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

Italy Protest: यूरोपीय देश इटली में बढ़ती महंगाई, कम वेतन, भारी किराए और जीवन-यापन के लगातार बढ़ते खर्चों के खिलाफ चल रहा आंदोलन अब उग्र और हिंसक रूप धारण कर चुका है। इटली के कई प्रमुख शहरों में हिंसक झड़पें, दुकानों के शीशे तोड़े जाने और कई स्टोर्स में लूटपाट की घटनाएं सामने आई हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए रोम स्थित भारतीय दूतावास ने 19 अक्टूबर को वहां रह रहे तथा यात्रा पर गए भारतीय नागरिकों के लिए एक सुरक्षा एडवाइजरी जारी कर सतर्कता बरतने की हिदायत दी है।

ap italy protest

इटली में चल रहा है प्रदर्शन

मिलान और बोलोन्या में भारी हिंसा, 160 से अधिक लोग हिरासत में

आंदोलन के दौरान सबसे ज्यादा तनाव मिलान और बोलोन्या शहरों में देखने को मिला। मिलान के प्रसिद्ध कैथेड्रल के पास और कई अन्य इलाकों में प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स जलाए और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर हमला बोल दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इटली की दंगा नियंत्रण पुलिस ने आंसू गैस के गोले और वॉटर कैनन (पानी की बौछारों) का इस्तेमाल किया। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाइयों में अब तक लगभग 160 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया या गिरफ्तार किया गया है, जिनमें कई नाबालिग भी शामिल हैं।

End of Feed