दुनिया

हो गया कंफर्म, रूस ने ही मार गिराया था अजरबैजान का विमान, पक्षियों से नहीं हुई थी टक्कर

अजरबैजान का जो प्लेन क्रैश हुआ था उसमें चालक दल के पांच सदस्यों समेत 67 पैसेंजर सवार थे। पहले कहा गया था कि प्लेन पक्षियों को झुंड़ से टकरा गया था जिसके कारण इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी, इसी दौरान प्लेन क्रैश कर गया था।

Image

रूस ने ही मार गिराया था अजरबैजान का प्लेन

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • अजरबैजान प्लेन क्रैश में रूस का हाथ
  • रूस के ही हमले में क्रैश हुआ था विमान
  • पुतिन भी मांग चुके हैं माफी

कजाकिस्तान में जो अजरबैजान का प्लेन क्रैश हुआ था, वो पक्षियों के झुंड़ से टकराने की वजह से नहीं बल्कि रूस के हमलों के कारण हुआ था। अब रूस की इस गलती से पर्दा उठ गया है। हालांकि पुतिन ने पहले ही बिना स्वीकार किए इस घटना के लिए माफी मांगी थी, लेकिन अब अजरबैजान ने ही साफ कर दिया है कि रूस के हमले के कारण ही प्लेन गिरा था।

अजरबैजान के राष्ट्रपति ने स्वीकारा

अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने रविवार को कहा कि पिछले सप्ताह दुर्घटनाग्रस्त हुए अजरबैजानी विमान को रूस ने मार गिराया था, हालांकि ऐसा अनजाने में हुआ था। अलीयेव ने अजरबैजान के सरकारी टेलीविजन को बताया कि विमान पर रूस की जमीन से हमला किया गया था। उन्होंने कहा कि विमान को जानबूझकर नहीं गिराया गया था। उन्होंने हालांकि रूस पर कई दिनों तक इस मामले को दबाये रखने का प्रयास करने का आरोप लगाया।

प्लेन क्रैश में हुई थी 38 की मौत

कजाकिस्तान में अकताऊ शहर के निकट अजरबैजान एयरलाइन्स का एक विमान बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिससे 38 लोगों की मौत हो गई थी।

पुतिन मांग चुके हैं माफी

रूसी राष्ट्रपति भवन ‘क्रेमलिन’ ने कहा कि रूसी गणराज्य चेचन्या की क्षेत्रीय राजधानी ग्रोज्नी के निकट गोलीबारी की गई थी, जहां विमान ने उतरने का प्रयास किया था, ताकि यूक्रेनी ड्रोन हमले को विफल किया जा सके। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को अलीयेव से इस घटना को लेकर खेद व्यक्त किया था और इसे ‘‘दुखद घटना’’ बताया था।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article