दुनिया

कजाकिस्तान में लैंड करते ही क्रैश कर गया अजरबैजान एयरलाइंस का विमान, 30 से अधिक की मौत की आशंका, देखिए वीडियो

अजरबैजान एयरलाइंस का एक विमान आपात स्थिति में लैंड करने के समय कजाकिस्तान में क्रैश कर गया है। शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया है कि विमान पक्षियों के एक झुंड से टकरा गया था।

Image

अजरबैजान एयरलाइंस का विमान क्रैश

KEY HIGHLIGHTS
  • अजरबैजान एयरलाइंस का विमान क्रैश
  • कजाकिस्तान में प्लेन हुआ क्रैश
  • 30 से ज्यादा की मौत की आशंका

कजाकिस्तान में अजरबैजान एयरलाइंस का एक विमान क्रैश कर गया है। कहा जा रहा है कि विमान पक्षियों के एक झुंड से टकरा गया, जिसके बाद वो क्रैश कर दिया। प्लेन के क्रैश करने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विमान लैंड करते ही आग के गोले में तब्दील होते हुए दिख रहा है।कजाखस्तान के आपात मंत्रालय ने कहा कि हादसे में कम से कम 28 लोग बच गए जिसका मतलब है कि 30 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। मंत्रालय के अनुसार, अब तक चार शव मिल चुके हैं।

विमान में सवार थे 72 लोग

मंत्रालय ने बुधवार को टेलीग्राम पर एक बयान में पुष्टि की कि विमान में चालक दल के पांच सदस्यों समेत 67 लोग सवार थे। उसने कहा कि दुर्घटना में जीवित बचे 28 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अजरबैजान एयरलाइन्स ने कहा कि उसके द एंब्रेयर 190 विमान को आपात स्थिति में शहर से तीन किलोमीटर दूर उतरना पड़ा।

कुछ लोगों के बचने की संभावना

कजाकिस्तान के आपातकालीन स्थिति मंत्रालय ने बताया कि 52 बचावकर्मी और 11 उपकरण कजाकिस्तान के अक्ताउ में दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। विमान को अजरबैजान की राजधानी बाकू से रूस के शहर ग्रोंजी की उड़ान भरनी थी। रूस की संघीय हवाई परिवहन एजेंसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि प्रारंभिक सूचना से पता चलता है कि विमान से एक पक्षी के टकराने के बाद पायलट ने विमान को अकताऊ की ओर मोड़ने का फैसला किया और आपात स्थिति में उसे उतारना पड़ा।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article