यरुशलम के बाहर भड़की इजरायल की सबसे बड़ी जंगल की आग, लोगों को निकाला गया, धारण किया विकराल रूप

  • Agency by: Agency
  • Updated May 1, 2025, 12:27 PM IST

सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरों में मुख्य रूट 1 यरुशलम से तेल अवीव राजमार्ग पर आग लगी हुई दिखाई दे रही है, और आसपास की पहाड़ियों पर घना धुआं उठ रहा है।

Israel's Largest Wildfire: यरुशलम के बाहरी इलाकों में लगी भीषण आग ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसके कारण इजरायली अधिकारियों को महज 24 घंटे में हजारों निवासियों को निकालने पर मजबूर कर दिया है। इजरायल ने आग से लड़ने के लिए अंतरराष्ट्रीय मदद की अपील की है। अब तक कम से कम 13 लोग घायल हो चुके हैं, अभी तक किसी के मरने की कोई खबर नहीं है। इजरायल के शहीद सैनिकों के स्मृति दिवस पर ये भीषण आग लगी।

Israel wildfire

इजरायल के जंगलों में लगी आग

पहाड़ियों पर घना धुआं

सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरों में मुख्य रूट 1 यरुशलम से तेल अवीव राजमार्ग पर आग लगी हुई दिखाई दे रही है, और आसपास की पहाड़ियों पर घना धुआं उठ रहा है। कई लोग अपनी कारों को छोड़कर आग की लपटों से दूर भागते हुए देखे गए। इजरायली मीडिया के अनुसार, 160 से अधिक बचाव और अग्निशमन दल आग बुझाने के अभियान में लगे हुए हैं। दर्जनों विमान और हेलीकॉप्टर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं और देश की सेना भी खोज और बचाव अभियान में सहायता कर रही है। शुष्क मौसम और तेज़ हवाओं के कारण मुश्किलें आ रही हैं।

End of Feed