3 Indian-origin people found dead- अमेरिका के वाशिंगटन में न्यूकैसल शहर के एक घर में गोलीबारी के बाद भारतीय मूल के तीन लोग मृत पाए गए। तीनों एक ही परिवार के हैं और शक जताया जा रहा है कि घर के मुखिया ने पत्नी और बेटे की हत्या के बाद खुदकुशी कर ली। हालांकि पुलिस जांच में जुटी हुई है और इस संबंध में कोई बयान हीं दिया है। किंग काउंटी शेरिफ के प्रवक्ता ब्रैंडिन हल ने कहा कि डिप्टी शेरिफ ने 24 अप्रैल को शाम 7 बजे 129वें प्लेस साउथईस्ट के एक टाउन होम में 911 कॉल का जवाब दिया। सिएटल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को सामने की खिड़की पर खून और सड़क पर एक खोखली गोली मिली।
परिवार के तीन लोगों की मौत
पता चला कि श्वेता पन्याम (41) और ध्रुव किक्केरी (14) की गोली लगने से मौत हो हुई है। मेडिकल परीक्षक कार्यालय के अनुसार, पन्याम और ध्रुव की मौत को हत्या माना गया है, जबकि हर्षवर्धन किक्केरी (44) की मौत आत्महत्या के कारण हुई थी। ब्रैंडिन हल ने कहा कि वह इस बारे में कोई बयान नहीं दे सकते कि क्या मामला हत्या या आत्महत्या का है।
सोमवार को एक बयान में उन्होंने कहा, इस तरह की जांच में समय लगता है, और हमारे जासूस इस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए लगन से काम कर रहे हैं। जब तक यह काम पूरा नहीं हो जाता, शेरिफ कार्यालय को कोई और जानकारी नहीं मिलेगी।
सिएटल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, होमओनर संघ के अध्यक्ष एलेक्स गुमिना ने कहा कि चार लोगों का परिवार- एक पति, पत्नी और उनके दो बेटे घर में रहते थे और ज्यादातर खुद को अलग-थलग रखते थे। शेरिफ कार्यालय ने कोई अन्य जानकारी जारी नहीं की, जिसमें मृतक के मकसद का पता चल सके। (ANI)
