ऐसी बड़ी संस्था के आप लायक नहीं हैं, UN चीफ बात पर भड़के इजरायली राजदूत, मांगा इस्तीफा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 25, 2023, 06:50 AM IST

Iarael Hamas War: संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के राजदूत गिलाड एरडान ने कहा, 'इजरायल एवं यहूदी लोगों के खिलाफ भयंकार अत्याचार करने वालों के प्रति करुणा दिखाने वाले के साथ बातचीत करने का कोई औचित्य नहीं है।' बता दें कि गुटरेस गाजा में इजरायल के हवाई हमलों के दौरान अंतरराष्ट्रीय मानवीय नियमों के उल्लंघन पर चिंता जताई।

Iarael Hamas War: संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के राजदूत गिलाड एरडान ने इस संस्था के प्रमुख एंटोनियो गुटरेस का इस्तीफा मांग लिया है। गिलाड ने मंगलवार को कहा कि गुटरेस को संयुक्त राष्ट्र के महासचिव पद से तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। रिपोर्टों के मुताबिक एरडान ने कहा कि 'बच्चें, महिलाओं एवं बुजुर्गों के सामूहिक नरसंहार के अभियान के पक्ष में दिखाई देने वाले यूएन के महासचिव इस संस्था का नेतृत्व करने के लायक नहीं हैं। मेरी मांग है कि वह तत्काल इस्तीफा दें।'

Gutres

हमास पर इजरायल के हमले जारी हैं।

गुटरेस ने नियमों के उल्लंघन पर चिंता जताई

एरडान ने कहा, 'इजरायल एवं यहूदी लोगों के खिलाफ भयंकार अत्याचार करने वालों के प्रति करुणा दिखाने वाले के साथ बातचीत करने का कोई औचित्य नहीं है।' बता दें कि गुटरेस गाजा में इजरायल के हवाई हमलों के दौरान अंतरराष्ट्रीय मानवीय नियमों के उल्लंघन पर चिंता जताई।

End of Feed