Israel Air Strike: इजरायल ने सीरिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इजरायली लड़ाकू विमानों ने मंगलवार की देर रात सीरिया की राजधानी के दक्षिण में एक शहर और दक्षिणी प्रांत दारा पर एयरस्ट्राइक की है।
इजरायल एयरस्ट्राइक (प्रतीकात्मक तस्वीर)
इजरायल ने इन इलाकों में बरसाए बम
सीरियाई सुरक्षा सूत्र और सीरिया टीवी ने बताया कि इजरायली हमलों में दमिश्क के लगभग 20 किमी दक्षिण में किसवेह शहर को निशाना बनाया गया। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि अतिरिक्त इजरायली एयरस्ट्राइक में दक्षिणी प्रांत दारा के एक कस्बे को निशाना बनाया गया। दमिश्क के निवासियों और अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रायटर के संवाददाताओं ने राजधानी के ऊपर कई धमाकों और कम ऊंचाई पर उड़ान भरने वाले हवाई जहाजों की आवाजें सुनी हैं।
मिलस्ट्री साइट्स को बनाया गया निशाना
इजरायली सेना का कहना है कि उसने मिलिस्ट्री साइट्स को निशाना बनाया है। सीरिया पर हमलों को लेकर इजरायली सुरक्षा मंत्री इजरायल काट्ज का बयान सामने आया जिसमें उन्होंने बताया कि इजरायली वायु सेना दक्षिणी सीरिया में जोरदार हमला कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि इजरायली सरकार दक्षिणी सीरिया को दक्षिणी लेबनान नहीं बनने देगी।
