दुनिया

'काना शहर में हुए इजरायली हमले में मारे गए 15 लोग', लेबनान का दावा- बचाव अभियान जारी

Israel-Lebanon Conflict: लेबनान के दक्षिण काना शहर में इजरायल के हमलों में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गयी है। इजरायली सेना ने मंगलवार देर रात काना में किए हमलों पर अभी कोई टिप्पणी नहीं की है। लेबनान के सिविल डिफेंस ने कहा कि एक इमारत के मलबे से 15 शव बरामद किए गए हैं और बचाव प्रयास अब भी जारी हैं।

Image

काना गांव

Photo : AP

Israel-Lebanon Conflict: लेबनान के दक्षिण काना शहर में इजरायल के हमलों में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गयी है। इस शहर का हिजबुल्ला के साथ अतीत में हुए संघर्षों के दौरान इजरायली हमलों में कई नागरिकों के मारे जाने का इतिहास रहा है।

इस बीच, इजरायल ने करीब एक सप्ताह बाद पहली बार बुधवार तड़के बेरूत के दक्षिण उपगनरों में हमले किए।

इजरायली सेना ने मंगलवार देर रात काना में किए हमलों पर अभी कोई टिप्पणी नहीं की है। लेबनान के सिविल डिफेंस ने कहा कि एक इमारत के मलबे से 15 शव बरामद किए गए हैं और बचाव प्रयास अब भी जारी हैं।

काना में ही 1996 में संयुक्त राष्ट्र के परिसर पर इजरायल के हमले में कम से कम 100 नागरिक मारे गए थे और सैकड़ों अन्य घायल हो गए थे। इस परिसर में सैकड़ों विस्थापित लोग रह रहे थे। 2006 के युद्ध के दौरान एक रिहायशी इमारत पर इजरायल के हमले में करीब 36 लोग मारे गए थे जिनमें से एक तिहाई बच्चे थे। इजरायल ने उस समय कहा था कि उसने इमारत के पीछे हिजबुल्ला के एक रॉकेट लॉन्चर को निशाना बनाया था।

आतंकी ठिकानों को निशाना बना रहा इजरायल

इजरायल ने दक्षिणी नबातियेह शहर पर भी कई हवाई हमले किए। इजरायल ने कहा कि उसने शहर में नागरिकों के बीच छिपे हिजबुल्ला के आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हमलों में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी है।

नबातियेह प्रांत की गवर्नर हुवैदा तुर्क ने बताया कि मृतकों में मेयर अहमद काहिल भी शामिल हैं। इजरायल ने छह दिन के विराम के बाद बेरूत पर फिर से हमले शुरू किए हैं। यह हमला ऐसे वक्त में हुआ है जब एक दिन पहले लेबनान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री नजीब मिकाती ने कहा कि अमेरिकी सरकार ने इजरायल द्वारा राजधानी बेरूत में किए जा रहे हमलों में कमी लाने के कुछ आश्वासन दिए हैं।

इजरायली सेना ने क्या कुछ कहा

इजरायल का कहना है कि वह बेरूत के उपनगरों में हिजबुल्ला की संपत्तियों को निशाना बना रहा है जहां यह आतंकवादी समूह मौजूद है, लेकिन साथ ही यह एक व्यस्त रिहायशी और वाणिज्यिक इलाका भी है। इजरायली सेना ने कहा कि बुधवार को ह'काना शहर में हुए इजरायली हमले में मारे गए 15 लोग', लेबनान का दावा- बचाव अभियान जारी

मले में एक रिहायशी इमारत में हथियारों के एक गोदाम को निशाना बनाया गया।

इजरायली सेना ने ‘एक्स’ पर इलाके को खाली करने की चेतावनी देते हुए कहा कि वह हारेत-हरीक इलाके में एक इमारत को निशाना बना रहा है। हिजबुल्ला ने फलस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के प्रति एकजुटता जताते हुए आठ अक्टूबर को इजरायल में रॉकेट दागने शुरू किए थे। हिजबुल्ला ने कहा है कि वह गाजा में संघर्ष विराम होने तक अपने हमले जारी रखेगा।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article