रात्रिभोज में नेतन्याहू ने PM मोदी को चौंकाया, भारतीय परिधान में आए नजर, इजरायली PM ने शेयर किया Video

भारत एवं पीएम मोदी को सम्मान देने के लिए नेतन्याहू ने भारतीय परिधान पहना था। अपने परिधान के बारे में X पर नेतन्याहू ने हिंदी में लिखा कि 'हमारे संयुक्त रात्रिभोज से पहले, मैंने अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी को पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर चौंका दिया।' पीएम मोदी दो दिन के इजरायल दौरे पर पहुंचे हैं। पीएम के रूप में यह उनका दूसरा इजरायल दौरा है। इसके पहले वह 2017 में इजरायल आए थे।

PM Modi Israel Visit: इजरायल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत हुआ है। एयरपोर्ट से लेकर संसद तक इजरायल ने उनकी मेजबानी में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। पीएम मोदी के सम्मान में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार रात रात्रिभोज का आयोजन किया। इस रात्रिभोज में पीएम मोदी अपनी इजरायली समकक्ष को देखकर चौंक गए। दरअसल, भारत एवं पीएम मोदी को सम्मान देने के लिए नेतन्याहू ने भारतीय परिधान पहना था। अपने परिधान के बारे में X पर नेतन्याहू ने हिंदी में लिखा कि 'हमारे संयुक्त रात्रिभोज से पहले, मैंने अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी को पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर चौंका दिया।'

pm netanyahu

इजरायल की दो दिन की यात्रा पर हैं पीएम मोदी। तस्वीर-X/@netanyahu

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी को इजरायली संसद के सर्वोच्च सम्मान 'स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल' से सम्मानित किया गया। पीएम मोदी ऐसे एकलौते शख्स हैं, जिन्हें इस सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया है। नेसेट स्पीकर अमीर ओहाना ने इजरायली संसद में प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के बाद उन्हें यह पदक प्रदान किया। यह पदक भारत और इजरायल के बीच रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री के असाधारण योगदान के वास्ते प्रदान किया गया है।

End of Feed